Azamgarh news :संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेंहनगर में उप जिला अधिकारी मेहनगर व क्षेत्राधिकार लालगंज ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेंहनगर में उप जिला अधिकारी मेहनगर व क्षेत्राधिकार लालगंज ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

सगड़ी तहसील पर पड़े प्रार्थना पत्रों में 50% का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज तहसील मेंहनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप-जिलाधिकारी मेंहनगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
तहसील सगड़ी पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button