Azamgarh news :बच्चों के विवाद में मारपीट कर घायल करने वाला आरोपी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार

बच्चों के विवाद में मारपीट कर घायल करने वाला आरोपी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थाना अंतर्गत नवापुरा खालसा निवासी जब्बार पुत्र ऊजिर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा, ईंट-पत्थर एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे वादी की पत्नी एवं पुत्र के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 69/26 धारा 115(2), 118(1), 110, 352, 351(3), 125, 3(5) बीएनएस बनाम अभियुक्तों 1. सहवान पुत्र मुफ्तार 2. जैनू, 3. मैनू, 4. परवेज, पुत्रगण सहवान 5. कुर्वान पुत्र जलालूदीन 6. इल्ताफ पुत्र तिजारु, 7. नूरजहा पत्नी सहवान, 8. सहबूनिशा पत्नी सफीक निवासीगण नवापुरा खालसा थाना जहानागंज आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 26.03.2026 को उ0नि0 मुरारी प्रसाद यादव एवं उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त शाहबान पुत्र स्व0 मुक्तार उपरोक्त को सेमरौल जंगल के पास से समय करीब 12:10 बजे घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button