Azamgarh news :फोन पर बातचीत से मना करने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फोन पर बातचीत से मना करने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि उसकी चचेरी बहन का विपक्षी तेज प्रताप से फोन पर बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर मना करने पर विपक्षी तेज प्रताप व उसके साथियों आकाश, कंचन व विकास ने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया जिससे वादी के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिसके आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 26.03.2026 की रात करीब 22:30 बजे उ0नि0 अजीज खान मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मानपुर तलवा जाने वाले मुख्य मार्ग मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त तेज प्रताप (21 वर्ष) व आकाश (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



