Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना महराजगंज क्षेत्र में नवसृजित पुलिस चौकी “देवरांचल” का किया गया उद्घाघाटन अवधेश यादव पहले चौकी प्रभारी बने

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना महराजगंज क्षेत्र में नवसृजित पुलिस चौकी “देवरांचल” का किया गया उद्घाघाटन अवधेश यादव पहले चौकी प्रभारी बने

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना महराजगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम में नवसृजित पुलिस चौकी “देवरांचल” का विधिवत उद्घाटन किया गया।
चौकी प्रभारी की नियुक्ति- उक्त नवस्थापित पुलिस चौकी देवरांचल का प्रभारी उप निरीक्षक श्री अवधेश यादव को नियुक्त किया गया है।
इस चौकी के क्षेत्राधिकार में कुल 24 ग्राम शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—चेरा कटघरा, जीवधारी कटघरा, बीबीपुर, कुड़ही, बढ़या चक, आशा नगर, बसन्तपुर, हथियागढ़, शंकरपुर, जजमन जोत, खीरीजोत, आराजी प्रकाश, आराजी बगहवा, आराजी मलहपुरवा, शिवपुर, आराजी पुरनिया, काजी अमीर अहमद जोत, आराजी सेमरी, गंगापुर, नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, अवघड़गंज, आराजी खलंगा एवं महाजी देवारा जदीद जमुनिहवां सम्मिलित हैं।
जनहित में महत्वपूर्ण कदम- इस पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही, सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति स्थापित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button