AZAMGARH News:क्षेत्राधिकारी ने किया थाना पवई का त्रैमासिक निरीक्षण
Azamgarh news: Circle Officer did quarterly inspection of Pawai police station.

पवई (आजमगढ़ )। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने शनिवार को पवई थाना परिसर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।इस मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, व. उ. नि. गोपाल जी, उ.नि.राकेशसिंह ,कृष्णा मिश्र, संतोष कुमार, शिव कुमार,सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।



