आजमगढ़ में चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश

Four warrants arrested in Azamgarh, being produced in court

आजमगढ़, 8 सितंबर। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंभीरपुर थाना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वारंटी सरवन ओथ पुत्र रामचेत, सुनील पुत्र विश्वनाथ और अर्जुन पुत्र स्व. देवनाथ, निवासीगण मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। तीनों वारंटी क्रिमिनल केस संख्या 5206076/2024, स्टेट बनाम सरवन, से संबंधित हैं, जिसकी सुनवाई न्यायालय जेएम-23, आजमगढ़ में चल रही है।इसके अलावा पुलिस ने सलाउद्दीन पुत्र सकिल अहमद, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को भी गिरफ्तार किया। सलाउद्दीन क्रिमिनल केस संख्या 4413/24 एवं अपराध संख्या 402/03 से संबंधित वारंटी है। इस मामले की सुनवाई न्यायालय जेएम-20, आजमगढ़ में चल रही है।पुलिस के अनुसार चारों वारंटियों को 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी, कांस्टेबल शिवराम सरोज, कांस्टेबल मिथलेश कुमार, महिला कांस्टेबल सुषमा सरोज एवं महिला कांस्टेबल स्वाती जायसवाल शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button