Azamgarh News:बिलरियागंज में 72.07 प्रतिशत मतदान, 426 में से 307 मतदाताओं ने डाले वोट

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज में 72.07 प्रतिशत मतदान, 426 में से 307 मतदाताओं ने डाले वोट

आजमगढ़ विकासखंड बिलरियागंज के ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान केंद्र संख्या 97 पर कुल 426 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 307 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 72.07 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान करने वालों में 209 पुरुष और 98 महिला मतदाता शामिल रहीं।

मतदान शाम चार बजे तक चला। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट बॉक्स सील कर दिया गया। मतदान के दौरान बिलरियागंज थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों ने मतदान केंद्र से दूर टेंट लगाकर मतदाताओं की पर्चियां काटीं।

इस दौरान भाजपा खेमे में बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, भाजपा नेता जयनाथ सिंह, रामपाल सिंह, श्रीकृष्ण पाल, सागर सिंह और राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button