Azamgarh News:बिलरियागंज थाना दिवस पर छह शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू
बिलरियागंज थाना दिवस पर छह शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नायब तहसीलदार और सगड़ी क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
थाना दिवस पर कुल छह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।



