नई दिल्ली:साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार की कीर्ति विश्व कीर्तिमान किताब में दर्ज हुआ
नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में कल्कि पीठाधीश्वर संभल के महंत श्री प्रमोद कृष्णन जी महराज के गरिमामयी उपस्थिति में कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह संपन्न हुआ जहां अद्भुत साहित्य लेखन के धनी डॉ. अभिषेक कुमार का कृति विश्व कीर्तिमान किताब में दर्ज हुआ। यह उपलब्धि का खिताब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड थाईलैंड के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश और सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ जी महाराज द्वारा प्रदान किया गया।ज्ञात हो की डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज के मार्गदर्शन में लिखित पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान की लोक मंगल हित में प्रासंगिकता को देखते हुए भारत के लगभग समस्त भाषाओं के भाषाविदो ने अपनी अपनी क्षेत्रीय भाषा में इस पुस्तक अनुवाद किया और पिछले वर्ष 05 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में नेपाली और अंग्रेजी सहित कुल 26 भारतीय भाषाओं में एक साथ विमोचन हुआ था जो दिव्य प्रेरक कहानियां के वेबसाइट पर दृष्टव्य है। ऐसा कारनामा करने वाले डॉ. अभिषेक कुमार दुनियां में अकेले हैं। भारत सहित विश्व साहित्य के इतिहास में कोई पुस्तक एक साथ इतने भाषाओं में विमोचन नहीं हुआ है। इस अद्वितीय कार्य के लिए इन्हें इससे पूर्व भी राष्ट्र लेखक की उपाधि और साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिल चुका है। इस कार्यक्रम के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधान मंत्री और राजस्थान तथा असम के माननीय मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ है।बताते चले की साहित्यकार डॉ अभिषेक कुमार द्वारा समाज में नैतिकता मानवीय मूल्यों को प्रगाढ़ करने के लिए दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र का स्थापना किया गया है। इस शोध संस्थान में अब तक देश भर से 86 शोधार्थियों का पंजीकरण हो गया है जो व्यहवार जगत मानवता के भिन्न भिन्न विषयों पर अनुसंधान कर रहे हैं इस प्रकार के शोध परिकल्पना भी अपने आप में अनोखा तथा जनकल्याणकारी है।