Burhanpur news:बुरहानपुर में 800 टपरियों पर चला बुलडोजर:पानखेड़ा के जंगल में कर रखा था अतिक्रमण; 7 घंटे में 8 जेसीबी से तोड़ा

बुरहानपुर के पानखेड़ा के जंगल में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की

रिपोर्ट:रूपेश वर्मा

बुरहानपुर जिले के जंगल में अतिक्रमणकारियों पर लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन ने कार्रवाई की। रविवार को प्रशासन की टीम पानखेड़ा के जंगल में पहुंची। यहां अवैध रूप से बनी करीब 700-800 टपरियां (मकान) को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। यह क्षेत्र अतिक्रमणकारी फूल सिंह का अड्‌डा है। जो बाकड़ी में टास्क फोर्स पर हमले का मुख्य आरोपी है। तोड़फोड़ की कार्रवाई में 8 बुलडोजर लगे थे। यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चली।

DIG, कलेक्टर-SP मौके पर रहे मौजूद

पानखेड़ा के जंगल में 8 वज्र वाहन, एसटीएफ के जवान और अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया था। डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा भी मौजूद रहे। सबसे पहले बाकड़ी में टॉस्क फोर्स पर हुए हमले के मुख्य आरोपी फूल सिंह का मकान ध्वस्त किया गया। इसके बाद अन्य टपरियां तोड़ी गई। इससे पहले सीवल में अतिक्रमणकारी हेमा मेघवाल के भतीजे का अतिक्रमण तोड़ा गया था। यह सीवल नदी से सटकर बनाया गया था।बुरहानपुर के पानखेड़ा के जंगल में प्रशासन ने बाकड़ी में टॉस्क फोर्स पर हुए हमले के मुख्य आरोपी फूल सिंह का अवैध अतिक्रमण तोड़ा है। यह गांव फूल सिंह का ठिकाना बना हुआ था।बुरहानपुर के पानखेड़ा के जंगल में प्रशासन ने बाकड़ी में टॉस्क फोर्स पर हुए हमले के मुख्य आरोपी फूल सिंह का अवैध अतिक्रमण तोड़ा है। यह गांव फूल सिंह का ठिकाना बना हुआ था।बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया पानखेड़ा का अतिक्रमण हटाया गया। यह सीवल और बाकड़ी के बीच में है। यहां 700 से 800 अवैध मकान (टपरियां) बनाकर रखे हुए थे। वहां पर फुल सिंह का पूरा अड्‌डा था। उसे भी ध्वस्त कर दिया है। हमारी 7-8 जेसीबी काम में लगी थी।

बुरहानपुर जिले के पानखेड़ा में अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया।
बुरहानपुर जिले के पानखेड़ा में अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया।बंदूक लूटने के आरोपियों को थाने से छुड़ा ले गए थे अतिक्रमणकारी,दरअसल, बुरहानपुर के नेपानगर थाने से बंदूक लूटने के 3 आरोपियों को 5 अप्रैल की देर रात 60 से अधिक संख्या में पहुंचे लोगों ने छुड़ा लिया था। इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने सीवल गांव में कार्रवाई की थी। इस दौरान हमले के आरोपियों के कुल 18 मकान तोड़े गए, 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस पर हमले के 5 आरोपियों को भी राउंडअप किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां पुलिस, एसएएफ सहित 1 हजार से ज्यादा का फोर्स तैनात रहा।जेसीबी से पानखेड़ा के जंगल में बनाई गई अवैध टपरियां तोड़ी गई।जेसीबी से पानखेड़ा के जंगल में बनाई गई अवैध टपरियां तोड़ी गई।जानिए कौन है अतिक्रमणकारी फूल सिंह पानखेड़ा के जंगल में अतिक्रमणकारियों का लीडर बने फूल सिंह की आज सबसे पहले टपरी तोड़ी गई। दरअसल, फूल सिंह 19 अक्टूबर 2022 को टॉस्क फोर्स पर किए गए हमले का मुख्य आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह कक्ष क्रमांक 265 में नया अतिक्रमण कर रहा था। साथ ही लोगों को भी अतिक्रमण के लिए उकसा रहा था।इसी दौरान संयुक्त टॉस्क फोर्स कार्रवाई कर लौट रहा था तभी फूल सिंह और उसके 25-30 साथियों ने पत्थर, गोफन, लाठियां और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वन, पुलिस और सुरक्षा श्रमिक और वाहन चालक घायल हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ग्राम बाकड़ी में फूल सिंह के नाम जारी वनाधिकार पट्‌टा निरस्त कर दिया था। बता दें, फूल सिंह के नाम बीट पूर्व बागड़ी, पूर्व हैदरपुर के कक्ष क्रमांक 265 में 3.068 हेक्टेयर रकबा आवंटित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button