आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आगरा का हुआ पूर्ण गठन कई पत्रकारों को पद देकर किया गया सम्मानित
आगरा/उत्तर प्रदेश:आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आगरा का आज पूर्ण गठन कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला एवं प्रदेश संरक्षक नरेंद्र नाथ पांडे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष आगरा अनिल गुप्ता द्वारा आगरा जिला इकाई का गठन किया गया। विक्रम सिंह परमार वरिष्ठ पत्रकार को जिला अध्यक्ष आगरा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजेश तोमर जिला संरक्षक आगरा बनाए गए हैं। आगरा से तेज तर्रार पत्रकार सुबी गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, जबकि आदित्य कठेरिया को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पत्रकार कुलदीप गुप्ता को मैनपुरी जिले के किशनी तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच आगरा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया की मंडल के अन्य जनपदों की इकाई का भी बहुत जल्द ही गठन कर लिया जाएगा। सभी आगरा मंडल के पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम, राष्ट्रीय संरक्षक विनय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह, विनय मिश्रा तथा प्रदेश संरक्षक डॉक्टर नरेंद्र नाथ पांडे डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर अनिल कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया प्रदेश संगठन मंत्री बजरंगी विश्वकर्मा प्रदेश सचिव आशीष निषाद सहित प्रदेश के समस्त पदाधिकारीयों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।