किशोर का अपहरण करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट: शिवम सिंह
आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस ने किशोर का अपहरण करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार; अपहृत बरामद, मुकदमा वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के पति की बुआ के बडे लड़के ने 01 लडकी के साथ कोर्ट मैरिज शादी किया जिसकी रंजिश के चलते लडकी के घर वालों ने बुआ के छोटे लड़के अवनीश को पन्नेलाल, संदीप, आकाश, व पिन्टू व सिन्टू व कुछ अज्ञात लोगों मिलकर मारापीट तथा जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 175/24 धारा 34,364,427,452,506 भादवि0 बनाम 1. पन्नेलाल पुत्र अज्ञात, 2.संदीप पुत्र अज्ञात, 3. आकाश पुत्र अज्ञात, 4. पिन्टू पुत्र अज्ञात, 5. सिन्टू पुत्र अज्ञात व 6. कुछ अज्ञात लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रज्जन द्विवेदी के द्वारा की जा रही है। शनिवार को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अपहृत किशोर को लेकर खान्जहापुर तिराहे से कही जाने वाले है इस सूचना पर उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह द्वारा अभियुक्तों 1.मंगला प्रसाद उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 31 वर्ष 2. कुनाण उर्फ सिन्टू पुत्र स्व0 जलधारी ग्राम कोरई खुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष 3.पन्नालाल पुत्र रामदुलारे सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 41 वर्ष 4.संदीप गौतम पुत्र पन्नालाल सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष 5. दीपक कुमार पुत्र अरविन्द कुमार सा0 बनुआडीह थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष 6. आकाश गौतम पुत्र फेकू राम सा0 खुटहन थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत किशोर को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।