सिकंदरपुर तहसील में मनाई गई अंबेडकर जयंती, उपजिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर किया पुष्प अर्पित बोले भारतीय संविधान के है पितामह

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

सिकंदरपुर तहसील प्रांगण में एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में बाबा साहब की जयन्ती मनाया गया। एसडीएम रवि कुमार, नायब तहसीलदार सीपी यादव सहित अन्य ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शहर के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव में भी लोगो द्वारा युग पुरूष बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयन्ती मनाई गयी। वही बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार ने कहा कि बाबा साहब एक बहुपठित और बहुज्ञ व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनका वैचारिक पक्ष न्यायोचित एवं मानवीय था। उनका सम्पूर्ण जीवन और वैचारिक-भूमिका भारतीय समाज और चेतना में समरसता को स्थापित करने हेतु न्यायोचित परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। कहा कि भारतीय समाज व्यवस्था, आर्थिक तंत्र, राजनैतिक प्रक्रियाओं की उपलब्धियां तथा दुविधाओं के प्रति बाबा साहेब की समझ अतुलनीय है। अपनी इसी विशिष्ट प्रतिभा के चलते वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री बने। वह भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उनके भारतीय संविधान के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ‘भारतीय संविधान का पितामह’ कहा जाता है। हम सभी को उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो” प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। इस मौके पर परवेज आलम अंसारी, सुनील कुमार, गंगा प्रसाद पांडेय, कमलेश कुमार, शशि प्रकाश यादव, नजारत अनुसेवक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button