आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

 

आजमगढ़:कन्धरापुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय स्वाट टीम व हे0का0 उमेश यादव सर्विलान्स द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (आरक्षी) परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को नकल कराने से पूर्व ही सेहदा चक बिजली ग्राम मार्ग से 07 अभियुक्तों 1. संजय यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ, 2. रोहित गुप्ता पुत्र भरतलाल गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर- 2 अम्बेडकर नगर कसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ, 3. हरिवंश यादव पुत्र सुखई यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर, 4. भीम यादव पुत्र स्व0 मोती यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव जनपद आजमगढ, 5. कैलाश यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ, 6. राजेश तिवारी पुत्र स्व0 सभाकर तिवारी निवासी ग्राम जियासड़ थाना मेहनगर जनपद आजमगढ, 7. पवन कुमार सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 7360/- रूपया, 14 लाख रूपये के 02 चेक बरामद हुआ। तथा शेष 02 अभियुक्त 1. अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम विद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर, 2. विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ मौके से फरार हो गये।

 

 

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 120B/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया था।दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार को उ0नि0 अमित कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को बरदह-जौनपुर बाईपास (जिवली तिराहा) से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button