पकड़ा गया मारपीट करने वाला आरोपी
आजमगढ़:मेंहनगर थाने की पुलिस ने मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मेंहनगर पर वादी मुकदमा सतीराम राम पुत्र सहदेव राम ग्रा0 जिगनी थाना मेहनगर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 29-03-2024 को समय करीब 10 बजे रात मे आवास आंवटन की बात को लेकर विपक्षी (1) रामसेवक राम पुत्र मनीराम (2) मुकेश राम पुत्र स्व0 रामवदन राम (3) संगम राम पुत्र सेवक राम (4) बलदेव राम पुत्र जीत्तू राम (5) अंकुर राम उर्फ मोनू पुत्र बलदेव राम (6) कैलाश राम पुत्र सुर्यवली राम व 7 लोग दूसरे गाँव के नाम अज्ञात लोग एक जूट होकर प्रार्थी के पोते (1) अरविन्द राम पुत्र अर्जून राम (2) झिन्कू राम पुत्र ढोडई राम (3) दया राम पुत्र सतिराम राम (4) विजमोन राम पुत्र ढोडई राम (5) रीता पत्नी राजेश राम (6) प्रेमा पत्नी राजकुमार राम को लाठी डन्डे से मारे पीटे जिसे सर मे काफी चोटे आयी है (7) व आरती पत्नी दया राम (8) सुमन पत्नी विजय राम को गंभीर चोटे आयी है। और जान से मारने की धमकी दिये है। जिससे मजरूम झिनकू उपरोक्त मौके पर बेहोश हो गये तथा विपक्षी गाली देते हुए भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 112/24 धारा 34/323/504/506/308 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। शुक्रवार को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बलदेव राम पुत्र जीतू राम निवासी जिगनी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को समय 13.20 बजे अभियुक्त के घर ग्राम जिगनी से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।