आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को भगाने वाला
आजमगढ़:सिधारी थाने की पुलिस ने किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 22.03.2024 को वादिनी की लडकी परीक्षा देने स्कूल गयी थी एवं अब तक वापस नही आयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 99/2024 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
शुक्रवार को उ0नि0 युगराज सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजय पुत्र मोती निवासी जयरामपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को उसके घर से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।