UP news:रिश्वत के खेल में दरोगा को जेल,पांच लाख की रिश्वत के बदले दोनों हाथ में मिली हथकड़ियां

Daroga jailed for bribery game, five lakh bribe in exchange for both hands got handcuffs

रिपोर्ट:रोशन लाल

बरेली भी क्या अजीब जगह है हमेशा अपने अलग-अलग कारनामों से चर्चाओं में बनी रहती है । कभी अपने काजल और अजान से चर्चा में रही, तो कभी अपने झुमका की वजह से चर्चा में रही। यहां तक की किसी गीतकार को लिखना पड़ा झुमका बरेली वाला कानों में ऐसा डाला झुमके ने ले ली मेरी जान हाय रे मैं तेरे कुर्बान।

 

 

लेकिन इस मर्तबा तो बरेली एक रिश्वतखोर दरोगा से चर्चाओं में आ गई है। वह भी ऐसा दरोगा जो एक मुकदमा से दो लोगों का नाम निकालने के नाम पर रुपए पांच लाख तक की डिमांड कर डाली, कहा जाता है कि मरता क्या नहीं करता, नाम निकलवाने के लिए उक्त लोगों ने दरोगा जीसे हूंकारी तो भर ली ₹500000 देने के लिए। लेकिन मन ही मन उन्होंने दरोगा जी को सबक सिखाने के लिए भी ठान लिया ।और इसी बीच में वह जाकर बिजलेंस विभाग के अधिकारियों से मिले बिजलेन्स विभाग के अधिकारियों ने सारी शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई करने के लिए उस पीड़ित को आस्वस्त किया। फिर बताई गई बातों के अनुसार उक्त व्यक्ति जब दरोगा को रुपए 50000 दे रहे थे इसी बीच बिजलैंस विभाग के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस महकने में हड़कंप मच गया। वहीं तमाम रिश्वतखोरों के पैर से जमीन खिसक गई। इस कारण आज बरेली फिर से एक बार चर्चाओं में आ गई है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बरेली के अंदर एक दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के बदले में दो लोगों से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जब उक्त लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा की ऐसी दरियादिली दिखाई कि ईएमआई की तरह किस्तों में रिश्वत तय कर ली। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार किला थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी महिला और व्यक्ति एक व्यक्ति का नाम निकालने को लेकर प्रेमनगर थाने के दरोगा राम अवतार ने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर व्यक्ति ने इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में असमर्थता जताई। उसने दरोगा से किस्तों में रकम लेने का अनुरोध किया। दरोगा ने दरियादिली दिखाते हुए उससे किस्तों में पांच लाख रुपये की रिश्वत तय कर ली। उस व्यक्ति ने एसपी विजिलेंस से लिखित शिकायत की। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते दरोगा को कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

आरोपी दरोगा रामौतार नरियावल स्थित एक मकान में किराये पर रहता है। विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा ने किश्तों में घूस की रकम देने को कहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने दरोगा को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया। दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद बिजलेंस संबंधित करवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button