आजमगढ़:गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार
Azamgarh: Three accused wanted in Gangster Act arrested

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।शनिवार प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि में मु0अ0सं0 386/2024 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण खरेवा मोड़ पर खड़े कही जाने के फिराक में साधन का इऩ्तजार कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः गुफरान अहमद, अहमद व प्रदीप प्रजापति बताये। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 13.07.24 समय करीब 10.22 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



