आजमगढ़:दस हजार रूपयें का इनामिया गोतस्कर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Azamgarh: Goat smuggler arrested with illegal weapons and cartridges

आजमगढ़:बिलरियागंज थाने 10 हजार रूपयें का इनामिया गोतस्कर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को विनय कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह क्षेत्र मे मामूर थे कि सूचना मिली कि ग्राम नसीरपुर मे परवेज के हाता मे व हाते मे बने कमरो मे काफी मात्रा मे प्रतिबंधित पशुओ को लाकर रखा गया है तथा जिसे गाँव के कुछ व्यक्ति मिलकर वध करके उनकी मांस की बिक्री करने के फिराक मे है । इस सूचना पर विश्वास कर परवेज के हाता से 32 राशि गोवंशीय पशु 04 अदद लकड़ी का ठीहा 05 अदद चापड़ व 02 अदद छूरी बरामद हुआ तथा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/24 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व धारा 4/25 आयूध अधि0 बनाम 1.हाजिम खान पुत्र अशहद अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 2.तौशीफ अहमद पुत्र परवेज अहमद 3.वासिक शेख पुत्र औरंगजेब 4.सलमान अहमद पुत्र परवेज अहमद 5.मुन्ना कुरैशी पुत्र पल्टू उर्फ शमशाद 6.खालिद पुत्र शमीम 7.ताहिर पुत्र हसन रजा 8.जमालु उर्फ जमालुद्दीन पुत्र अबरार 9.नईम पुत्र भुंवर उर्फ अली रजा 10.अली असगर पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 11.तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 12.परवेज पुत्र अब्दुल हमीद 13.अबुशाद पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 14.जावेद पुत्र नेसार अहमद 15.तारिक पुत्र इरशाद उर्फ लूजा 16.मु0 शाहिद पुत्र अलीशाह निवासीगण नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ 17.शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पतोई दफलपुरा बेलथरा रोड जनपद बलिया के पंजीकृत किया गया था ।अभियोग उपरोक्त में नामजद वांछित ईनामियां अभियुक्त शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मगई पतोई थाना भीमपुरा जनपद बलिया को दिनांक 12.07.2024 को समय 23.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। शनिवार को उ0नि0 लवकुश सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मगई पतोई थाना भीमपुरा जनपद बलिया को अवैध एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ नसीरपुर गाँव गुलवा गौरी नहर पुलिया मस्जिद के पास से समय 23.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 251/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।



