आजमगढ़:दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:अतरौलिया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि वादी की बहन को आजाद पुत्र मुन्नीलाल निवासी जहरापिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 249/24 धारा 87 BNS बनाम आजाद पुत्र मुन्नीलाल निवासी जहरापिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ व विवेचना उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 64(1) BNS की बढ़ोत्तरी की गई व अभियुक्त रामनेवास पुत्र ज्वाला निवासी ग्राम मनिकौरा थाना त्रिलोकपुर जिला सिध्दार्थनगर का नाम प्रकाश में आया है तथा विपक्षी आजाद पुत्र मुन्नीलाल निवासी जहरापिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम मुकदमा उपरोक्त से विलोपित किया जाता है। शनिवार को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त रामनेवास पुत्र ज्वाला निवासी ग्राम मनिकौरा थाना त्रिलोकपुर जिला सिध्दार्थनगर उम्र 37 वर्ष को ग्राम बांसगांव थाना अतरौलिया से समय करीब 11.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार  न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button