कुर्सी नहीं राष्ट्र सेवा होना चाहिए राजनीति का लक्ष्य : अशोक सिंह

रिपोर्ट-शमीम

  मुंबई : कुर्सी के लिए  राजनीति नहीं करना चाहिए। राष्ट्र के विकास के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।लेकिन इस परंपरा को  निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। उक्त विचार समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जन्म दिन के मौके पर व्यक्त किए।
बता दें कि  उद्योगपति अशोक सिंह के जन्म दिन पर उन्हें हार्दिक शुभेच्छा देने वालों का तांता लगा था। उन्होंने अपना  जन्मदिन  मेरी एन्न इंग्लिश हाई स्कूल  भांडुप पश्चिम में मनाया। वे इस विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी भी हैं।
बच्चे ही देश के भविष्य
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। यही विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर राष्ट्र का  नाम रोशन करेंगे। ये बच्चे सफेद कागज हैं। इनको संवारना हम सबका कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि राजनीति देश, समाज के विकास के लिए करनी चाहिए। लेकिन आज ऐसा नहीं दिख रहा है। कुछ लोग धर्म जाति की राजनीति करने में जुटे हैं। जो देश और समाज के लिए अशुभ है। सिंह ने कहा कि खुशी अकेले नहीं मानाना चाहिए। इसीलिए मैं विद्यालय परिवार के साथ अपना जन्म दिन माना रहा हूं।अशोक सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आज
राजनिती कुर्सी के लिए हो रही है। जबकि यह राष्ट्र के विकास के लिए होनी चाहिए।  उन्होंने अपनी पार्टी  समाज विकास क्रांति पार्टी का भी जिक्र किया और कहा कि  जनता सर्वोपरि है और उसी के विकास पर कार्य करना चाहिए।उन्होंने  दावा किया कि लोकसभा २०२४में  समाज विकास क्रांति पार्टी एक अहम भूमिका निभायेगी, इस अवसर पर ट्रस्टी चंदन सिंह, सागर सिंह , कार्यालय प्रबंधक शालिनी सिंह, विद्यालय की सह. प्रिंसिपल इसरा सिद्दीकी, सह. व्यवस्थापक रागिनी सिंह, समाज विकास क्रांति पार्टी ईशान्य मुंबई जिलाध्यक्ष ओ.पी. मिश्रा, रवि थाटे,  हरिशंकर यादव (प्रभारी) समेत कार्यालय स्टॉफ विद्यालय स्टॉप सहित काफी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button