Azamgarh:जिला गंगा समिति आजमगढ़, सामाजिक वानिकी विभाग आजमगढ़ एवं राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नदियों के संरक्षण हेतु प्लास्टिक उन्मूलन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
जिला गंगा समिति आजमगढ़, सामाजिक वानिकी विभाग आजमगढ़ एवं राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नदियों के संरक्षण हेतु प्लास्टिक उन्मूलन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
रिपोर्ट राकेश श्रीवास्तव
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संचालित जिला गंगा समिति आजमगढ़, सामाजिक वानिकी विभाग आजमगढ़ एवं राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में नदियों के संरक्षण हेतु प्लास्टिक उन्मूलन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में छात्रों को विषय विशेषज्ञ के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक के शिक्षक एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक ई0 कुलभूषण सिंह ने समाधान के संबंध में री-यूज सिद्धांत के तहत वेस्ट पॉलिथीन और प्लास्टिक बॉटल से ईको ब्रिक बनाना, कोल्ड ड्रिंक और ग्लूकोज बॉटल से ड्रिप इरिगेशन किट बनाना, यूटिलिटी बॉक्स बनाना सिखाया। कार्यशाला के अंतर्गत नदियों की स्वच्छता हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन एवं अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 45 छात्र-छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्तागण डा0 रागिनी यादव, श्रीमती श्रुति सिंह, अरविंद यादव, रजनीश मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह एवं नवीन नारायण सिंह उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में श्रेया प्रजापति (प्रथम वर्ष इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग) को प्रथम पुरस्कार, संजना गोड़ (द्वितीय वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) को दृतीय पुरस्कार एवम् खुशी प्रजापति (द्वितीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग) को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। संस्था के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार मिश्र द्वारा विजेता छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया गया एवं प्रधानाचार्य द्वारा आयोजक संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-्रछात्राओं को गंगा शपथ दिलाने के उपरान्त वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री ततहीर अहमद, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी, जे0आर0एफ0 श्री अमित यादव एवं डी0पी0ओ0 जिला गंगा समिति श्री प्रखर त्रिपाठी द्वारा किया गया।