आजमगढ़ में कल चुनावी बिगुल बजाएंगे नेहरू हाल में शिवपाल
रिपोर्ट:रोशन लाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ आ रहे हैं। वह महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार आजमगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा, विधानसभा अध्यक्ष दीदारगंज रामाश्रय चौहान ने बताया कि 31 जुलाई सुबह 9:00 बजे शिवपाल यादव जीवली,ठेकमा होते हुए 10:00 बजे मुहम्मदपुर सैनिक ढाबा पर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। कोटिला रानी की सराय में भी स्वागत किया जाएगा उसके बाद मेहरू हाल सीधे पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ता बैठक करेंगे फिर 4:00 बजे शाम को पूर्व विधायक आदिल शेख के घर पर पहुंचेंगे, शिवपाल सिंह यादव के आगमन पर विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान चौहान ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करें।