चीनी नववर्ष का पारंपरिक रीति-रिवाज मेला देखने जाना

[ad_1]

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वसंत महोत्सव चीनी लोगों द्वारा हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। एक महीने पहले इसे यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था। जो लोग चीनी पारंपरिक संस्कृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए “चीन के वसंत महोत्सव” को “विश्व के वसंत महोत्सव” में बदलकर इसे मनाने के और भी कारण हैं।

इन दिनों चीन में वसंत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वसंत महोत्सव की पूर्व संध्या पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया और परिवारों और दोस्तों से मिलने की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। अब लोगों की नजरें वसंत महोत्सव के महत्वपूर्ण रीति-रिवाज मेला देखने पर केंद्रित हैं।

चीन में हर जगह, चाहे वह शहर हो या गांव, लोग लोक कलाओं का आनंद ले रहे हैं, प्रदर्शनों का आनंद ले रहे हैं, भोजन का स्वाद ले रहे हैं। हर जगह हलचल और उल्लास है। नए साल के दौरान मेला देखने जाने में जीवन की सुंदरता का अनुभव किया जा सकता है।

चीन में मेलों का लंबा इतिहास है। शुरू में, लोग पूर्वजों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महलों या घरों में पूजा-अर्चना करते थे। माहौल को जीवंत बनाने के लिए लोग गाते और नाचते थे और इस तरह मेला शुरू हुआ।

बाद में, आर्थिक समृद्धि और धार्मिक उत्थान के साथ, मेले और भी भव्य हो गए, जो धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक मनोरंजन और वस्तु व्यापार का एक मिश्रण बन गए। आज, मेला पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए नवाचार करता रहता है और यह लोगों के लिए पारंपरिक संस्कृति को संजोए रखने का माध्यम बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button