Azamgarh News:पारा फुलवरिया बाजार में मां दुर्गा के विसर्जन के उपरांत भंडारे का आयोजन
पारा फुलवरिया बाजार में मां दुर्गा के विसर्जन के उपरांत भंडारे का आयोजन
आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित पारा फुलवरिया बाजार में बजरंग दल महारानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना रहा।



