आजमगढ़:किराए के मकान में एएनएम ने की आत्महत्या,इलाके में सनसनी
Azamgarh: ANM commits suicide in a rented house, causing a sensation in the area.
मेंहनगर (आजमगढ़): मेंहनगर कस्बे के वार्ड नं. 3 संत कबीर नगर स्थित किराए के मकान में रह रही एएनएम बबिता यादव ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह सीएचसी पंदहा में तैनात थीं।
बताया गया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो आसपास के लोगों को आशंका हुई। अंदर से दरवाजा बंद होने पर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पति को सूचना दिया गया है।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी है



