Azamgarh News:सरैया बाजार में दीपावली की धूम: मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने मोहा मन

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गोपालपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी जयनाथ सिंह ने फीता काटकर किया प्रतिमा का अनावरण, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया बाजार में शनिवार की शाम दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण, माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गोपालपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी जयनाथ सिंह तथा अखिलेश सिंह (सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट) ने फीता काटकर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण कर किया।

इस दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा सरैया बाजार भक्तिमय हो उठा। विशेष रूप से योगी द्वारा गाए गए गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भक्ति गीतों एवं धार्मिक झांकियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अशोक कुमार राय, महेंद्र गुप्ता, तुलसी चौरसिया, माधव चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button