फतेहपुर में दर्दनाक हादसा,बेकाबू डंपर की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

A tragic accident in Fatehpur, three people including two women died after being hit by an uncontrolled dumper.

फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर तीन जिंदगियां लील गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेला गांव के पास एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है। एक बार फिर इस दर्दनाक हादसे ने सड़क पर बेलगाम रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button