कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
आयुष्मान कार्ड, ओपीडी रजिस्टर व ब्लॉक की गतिविधियों का लिया जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
रानी की सराय (आजमगढ़)। रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की सुबह प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर (स्वास्थ्य एवं सेवायोजन विभाग) ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया, ओपीडी रजिस्टर तथा ब्लॉक की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उनके समाधान का आश्वासन दिया।वहीं रानी की सराय ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामहित राजभर ने स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। मंत्री ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



