मन की बात मुहीम नहीं आंदोलन है, सहजानंद राय
Mann ki Baat is not a campaign but a movement: Sahajanand Rai
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के दियारांचल में बूथ संख्या 68 सेठाकोली गांव में मन की बात सुनते हुए भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और उनके साथ आजमगढ़ भाजपा महामंत्री नागेंद्र पटेल ,पूर्व महामंत्री जगत नारायण गोड़,मंडल अध्यक्ष रौनापार वीरेंद्र सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष हरैया सुधीर राय ,आशीष सिंह, सोनू सिंह, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव ,सईदुल अहमद, पंकज सिंह, मानसिंह , रामाश्रय राय ,देवेंद्र सिंह ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात मुहिम नहीं आंदोलन है ।जनहित में जनता से प्राथमिक सरोकार जन भावनाओं पर विकास क्षेत्र को लेकर चिंतित रहने वाले प्रधानमंत्री मन की बात में अपनी बात रखते हैं। यह एक मुहिम नहीं है यह एक आंदोलन है।
मन की बात कार्यक्रम सेठा कोली गांव के ग्राम प्रधान उमेश यादव के आवास पर रखा गया था ,जिसमें महिला पुरुष बच्चे उपस्थित हुए और वहीं मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने सबको माला पहनकर स्वागत किया और कहा कि मन की बात आप सभी लोग गांव में 50- 100 की संख्या में इकट्ठा होकर सुने और उसको अमल करें।