Tag: Jaunpur समाचार

  • अनिल कुमार वर्मा होंगे जौनपुर के नए जिला जज

    अनिल कुमार वर्मा होंगे जौनपुर के नए जिला जज

    रिपोर्ट जौनपुर

    जौनपुर -हाईकोर्ट ने संत कबीर नगर के जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम को दीवानी न्यायालय का नया जिला जज नियुक्त किया है। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल का उन्नाव ट्रांसफर हो गया है। 56 वर्षीय अनिल कुमार वर्मा लखनऊ के मूल निवासी हैं। एचजेएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जालौन में 15 दिसंबर 2008 को अपर जिला जज नियुक्त हुए। शाहजहांपुर, इटावा, सीतापुर जिलों में बाद में तैनात हुए। 30 अगस्त 2021 को औरैया के जिला जज बने। 7 अगस्त 2023 से संत कबीर नगर के जिला जज रहे। अब उनकी नियुक्ति दीवानी न्यायालय में बतौर जिला जज हुई है। 31 दिसंबर 2028 को सेवानिवृत्ति होंगे।

  • ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की हत्या मामले में मानवाधिकार आयोग ने दिया पुलिस की कार्यशैली पर जांच का आदेश 13 दिसंबर तक प्रस्तुत करना होगा रिपोर्ट

    ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की हत्या मामले में मानवाधिकार आयोग ने दिया पुलिस की कार्यशैली पर जांच का आदेश 13 दिसंबर तक प्रस्तुत करना होगा रिपोर्ट

    ब्यूरो रिपोर्ट जौनपुर बरसाती लाल कश्यप

    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में 30 अक्टूबर को 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की निर्मम हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस की कार्यशैली की जांच का आदेश दिया है। यह आदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव द्वारा पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद दिया गया।अनुराग यादव पर उनके पड़ोसी ने उस समय तलवार से हमला किया, जब वह सुबह अपने घर के बाहर दातून कर रहे थे। हमलावर ने अनुराग का सिर धड़ से अलग कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया था। अनुराग एक प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी था और उसके उज्ज्वल भविष्य को इस जघन्य हत्या ने असमय समाप्त कर दिया।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के इस मामले में पुलिस ने लगातार उनकी शिकायतों को अनसुना किया और आरोपियों को संरक्षण प्रदान किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार थाने, सीएम पोर्टल और डायल 112 पर शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की बहन ने आरोपी पक्ष द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो भी बनाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मानवाधिकार आयोग से अपील की थी कि पुलिस द्वारा अब तक की गई सभी कार्रवाइयों की जांच की जाए और घटना से पहले पुलिस अधिकारियों की कॉल डिटेल्स की समीक्षा की जाए, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई आरोपी पुलिसकर्मियों के संपर्क में तो नहीं था।आयोग ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, जौनपुर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे मामले की गहराई से जांच कर रिपोर्ट 13 दिसम्बर 2024 तक आयोग को प्रस्तुत करें। साथ ही, मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए घटना के दिन तैनात सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करने की भी मांग की गई है, ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें।क्षेत्रवासियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और अनुराग यादव के परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

  • क्षत्रिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग:जौनपुर मे समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सडक सुधारने की मांग की

    क्षत्रिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग:जौनपुर मे समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सडक सुधारने की मांग की

    ब्युरोरिपोर्ट :अजय उपाध्याय

    युपी :जौनपुर के समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने
    जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि सरायबीका गौहानी भीखारीपुर थलोई संपर्क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है .वही जमुनादेवी इंटर कॉलेज के पास बीच सड़क पर टूटी हुई पुलिया के कारण राहगीर व पढने लिखने वाले छोटे- छोटे बच्चें विद्यालय जाते समय साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं।बड़े गड्ढे होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह सड़क दो विकासखण्ड को जोडने वाली सडक है सुजानगंज व मछलीशहर पीडब्लूडी की रोड है। समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी से पत्र लिखकर निवेदन किया है कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।

  • प्रधान का आरोप: बिना कमीशन दिये सचिव नहीं होने देते कार्य,अग्रिम कमीशन के चक्कर में 8 माह से रूका है गांव का विकास कार्य

    प्रधान का आरोप: बिना कमीशन दिये सचिव नहीं होने देते कार्य,अग्रिम कमीशन के चक्कर में 8 माह से रूका है गांव का विकास कार्य

    सचिव के खिलाफ ऐसी कोई लिखित शिकायती नहीं मिली है: बीडीओ

    चीफ रिपोर्ट जौनपुर

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम थानागद्दी के प्रधान रमाकान्त मौर्य ने गांव के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए ग्राम सचिव सौरभ दूबे के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। प्रधान का कहना है कि सचिव ने विकास कार्यों के लिए अग्रिम कमीशन की मांग करने के साथ ही गांव के कार्यों में अड़चन डाल रहा है।
    ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि सचिव सौरभ दूबे खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार के संरक्षण में काम कर रहे हैं और बिना कमीशन दिए कार्य नहीं होने देते। सचिव ने डोंगल अपने कब्जे में ले लिया है जिसके कारण ग्राम निधि के 60 लाख रुपये का उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि खण्ड विकास अधिकारी ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के बजाय कहा कि सभी प्रधान कमीशन देते हैं तो उन्हें भी देना चाहिए। इस मामले पर सचिव सौरभ यादव का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    वहीं ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री, ग्राम विकास मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री और पंचायती राज्यमंत्री से सचिव के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग करते हुये न्याय की गुहार लगाया है। वहीं इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। सचिव के खिलाफ ऐसी कोई लिखित शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा मुझे नहीं मिली है। रही बात विकास की तो गांव की विकास ग्राम प्रधान व सचिव को करना है। अब वह क्यों नहीं कर रहे हैं, उनसे पूछे।

  • ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकाण्ड मामले में शीघ्र होगी बड़ी कार्रवाई,डीएम-एसपी ने अनुराग यादव के परिजनों को दिलाया भरोषा

    ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकाण्ड मामले में शीघ्र होगी बड़ी कार्रवाई,डीएम-एसपी ने अनुराग यादव के परिजनों को दिलाया भरोषा

    ब्यूरो रिपोर्ट जौनपुर

    जौनपुर। सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के परिजनों को कलेक्टेªट सभागार में बुलाकर उनकी पीड़ा को सुना तथा अनुराग के हत्यारों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई के बारे उन्हे अवगत कराया। इस दरम्यान अनुराग के पिता व दो बहनों ने थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली समेत अन्य पर्दे के पीछे के दुश्मनों के बारे में जानकारी दी जिस पर दोनो आला अफसरों ने तीन दिन के भीतर कठोर कार्रवाई करने का भरोषा दिलाया। उसके बाद मृतक का परिवार मीडिया कर्मियों से बातचीत कहा कि अभी तक हुई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से हम लोग संतुष्ट नही है जब हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी तभी हम लोगों को कानून पर यकीन होगा।बीते 30 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीपुर गांव के निवासी 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू की जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने गर्दन काटकर हत्या कर दिया था। इस क्रूरतम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने अब तक इस हत्याकाण्ड में आरोपी बनाये गये एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई से अनुराग के परिजन संतुष्ट नही है। जिसे देखते हुए आज जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, एसपी डा0 अजयपाल शर्मा ने अनुराग के पिता और दो बहनों को कलेक्टेªट परिसर स्थित मिटिंग हाल में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी और तीन दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कठोई कार्रवाई करने का भरोषा दिलाया।उसके बाद अनुराग की पिता और बहनें मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी तक अधिकारी आते है काईवाई करने का भरोषा दिलाकर चले जा रहे है। जब तक मेरे भाई के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नही होती है तब तक हम लोगों को संतुष्टि नही मिलेगी। परिवार वालों ने गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष पर कई गम्भीर आरोप भी लगाया।इस मामले पर डीएम ने पत्रकारों से कहा कि इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच चल रही है इस लिए अभी कुछ नही बताया जा सकता है जांच पूरी होने के बाद पूरे प्रकरण को बताया जायेगा। फिलहाल आज परिवार को भरोषा दिलाया गया है वे लोग संतुष्ट होकर गये है।डीएम ने पत्रकारों से कहा कि इस गम्भीर मामले में कोई अपुष्ट और भ्रामक खबरें न चलाये।

  • पत्रकार की हत्या से मीडियाकर्मियों में उबाल, डीएम को ज्ञापन देकर किया यह मांग

    पत्रकार की हत्या से मीडियाकर्मियों में उबाल, डीएम को ज्ञापन देकर किया यह मांग

    ब्यूरो रिपोर्ट जौनपुर

    जौनपुर। फतेहपुर के पत्रकार दिलीप सैनी की गत दिवस गोली मारने के साथ ही चापड़ एवं चाकूओं से गोंद कर निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। जनपद के सैकड़ों पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पहले सभी पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन पर एकत्रित हुये जहां से वे जिलाधिकारी से मिले और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि दिलीप सैनी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलायी जाय। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देते हुये परिवार के किसी एक जिम्मेदार को सरकारी ​नौकरी दी जाय।बीते 30—31 अक्टूबर की मध्य रात्रि को दिलीप की निर्मम हत्या कर दी गयी। परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी है लेकिन समाचार लिखे तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिसिया तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।इसके साथ ही पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सेवा को देखते हुये आयुष्मान कार्ड बनवाया जाय। वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। देश के चौथे स्तम्भ पर आये दिन हो रहे हमले एवं हत्या को देखते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून नामक अध्यादेश लागू किया जाय।इस मौके पर विजय प्रकाश मिश्रा, शशिराज सिन्हा, प्रमोद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, अजीत सिंह, संजय अस्थाना, देवेन्द्र खरे , राकेश पाण्डेय, राममूर्ति यादव,अजीत बादल, आशीष श्रीवास्तव,ब्रजेश विश्वकर्मा संजय चौरसिया, राजन मिश्रा, राज सैनी, नितिश कुमार, असलम खान, रमेश यादव, सत्येद्र तिवारी शिशू, सुशील तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, बरसाती लाल कश्यप,पंकज मिश्रा, गुलजार अली, ब्रजेश मिश्रा, सुनील सिंह, काजू सिंह,समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

  • जौनपुर : अनुराग यादव हत्याकांड से जुड़ा वीडियो सामने आया, लोगों ने की आरोपी पर कार्रवाई की मांग

    जौनपुर : अनुराग यादव हत्याकांड से जुड़ा वीडियो सामने आया, लोगों ने की आरोपी पर कार्रवाई की मांग

    जौनपुर। अनुराग यादव हत्याकांड प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी रमेश अपने हाथों में तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहा है।

    वीडियो में कुछ लोग आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं है। जब लोगों द्वारा रोके जाने के बाद आरोपी तमंचा नहीं चला पाया, तो उसने तलवार से अनुराग का गला काट दिया।

    इस वीडियो को देखकर लोग अपना रोष जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद की वजह से अनुराग यादव को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद पूरे जौनपुर में हड़कंप मच गया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    जिलाधिकारी जौनपुर, डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. अजय पाल शर्मा की ने इस घटना के संबंध में बयान जारी किया है।

    आईपीएस अजय पाल शर्मा ने कहा ने कहा, “यह जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है। डीएम खुद इस मामले को संज्ञान में ले चुके हैं। कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस घटना में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जघन्य अपराध है। ऐसे अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच कर रिपोर्ट न्यायिक आयोग को सौंपेंगे, ताकि आगे की रूपरेखा निर्धारित हो सके।”

    बता दें कि इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार और अपराध में अजीबोगरीब संबंध देखने को मिल रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अपराध और सरकार साथ साथ चल रहे हैं। इसके अलावा, सरकार जितनी निष्क्रिय होती जा रही है, उतनी ही तेजी से अपराध से जुड़े लोग सक्रिय होते जा रहे हैं।”

  • जिंदगी से हारे के सहारा देने वाले को बहुत-बहुत प्रणाम माननीय पूर्व सांसद धनंजय सिंह भैया को

    जिंदगी से हारे के सहारा देने वाले को बहुत-बहुत प्रणाम माननीय पूर्व सांसद धनंजय सिंह भैया को

    Jaunpur:5 किलो का ट्यूमर लेकर के गले में जीवन मौत से जूझ रहे बरसाती लाल कश्यप पत्रकार इनके जिंदगी का हारे का सहारा बने माननीय पूर्व सांसद धनंजय सिंह भैया और वानर सेना के संरक्षक श्री अजीत सिंह भैया और श्री राजकुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार आज तक चैनल वाले मेरी जिंदगी में आने से जिंदगी मौत से बचा लिए मैं बरसाती लाल कश्यप राष्ट्रीय न्यूज सर्विस का जिला ब्यूरो चीफ है लखनऊ मेट्रो सिटी वीवीआईपी हॉस्पिटल मेऑपरेशन करा करके मेरी जिंदगी में और मेरे परिवार में खुशी ला दिए माननीय पूर्व सांसद धनंजय सिंह जी गरीबों का मसीहा है जुग जुग जिए मेरे भैया गरीब मजलूमों का सहारा बन करके आगे कूद जाते हैं इसीलिए इनको हारे का सहारा वाले बोला जाता है साक्षात भगवान है मेरे लिए मेरे जीवन खुशियां लाने वाले माननीय सांसद जी कोर्ट कोर्ट प्रणाम है मैं इनका अहसान जिंदगी भर नहीं बोलूंगा,