घोसी। मऊ। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के पेराई सत्र 2025 2026 का शुभारम्भ बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा द्वारा विधिविधान से डीएम प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति में किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए सीसीओ डॉ वीपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल घोसी के वर्तमान पेराई सत्र 2025*26 का शुभारम्भ ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा डीम प्रवीण मिश्रा एवं जनप्रतिधियों की उपस्थिति में मिल हाउस में हवनपूजन, डोंगा पूजन, किसान सम्मान के साथ किया जाए गा।
Tag: locoal News
-

Mau News:किसानसहकारीचीनीमिल घोसी के पेराई सत्र का शुभारम्भ बृहस्पतिवार को करेंगे मंत्री एके शर्मा।
-

Mau News:वाणिज्यप्रबंधक के नेतृत्व में चला व्यापक फोर्ट्रेस चेक (टिकट चेकिंग) अभियान
मऊ।वाराणसी ।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडस में आज दिनांक 03 दिसम्बर 2025 व्यापक फोर्ट्रेस चेक (किलाबंदी) अभियान संचालित किया गया। इस विशेष टिकट जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रा से रोकना, राजस्व हानि को समाप्त करना तथा यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाना है।फोर्ट्रेस चेक (किलाबंदी) के दौरान मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन टिकट जांच की गई. जिसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक- तृतीय पी.एन मिक्ष्रा के साथ तथा टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीमों ने प्रभावी कार्य किया। टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा 446 कुल यात्रियों को बिना टिकट चार्ज किया गया जिनसे रु 241145/- की वसूली की गयी तथा साथ ही अनियमित कुल 270 यात्रियों को चार्ज करते हुये रु 140280/- की वसूली की गयी अर्थात कुल 716 यात्रियों को चार्ज किया गया जिनसे रु 381425/-धनराशि रेलवे को प्राप्त हुई।
टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा विभिन्न टिकट जाँच आयोजित की गई प्रभावी कार्रवाई का परिणाम माह नवंबर 2025 में वाराणसी मंडल बिना टिकट/अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 43142 यात्रियों को प्रभार कर कुल रु 3.10 करोड़ ये की टिकट जांच आय अर्जित की गयी जो गतवर्ष के सापेक्ष 71.01% अधिक है। जो कि पिछले महीनों की तुलना में उल्लेखनीय एवं सराहनीय उपलब्धि है। यह उपलब्धि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता और मंडल की सुदृढ़ वाणिज्यिक निगरानी का परिणाम है।
इस उपलब्धि हेतु मण्डल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा समस्त टिकट जाँच कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुये और अधिक मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। -

Mau News:पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेशयादव घोसी पहुंच कर स्व सुधाकर सिंह को अर्पित किया श्रद्धासुमन। परिजनों को दिलाया भरोसा
घोसी। मऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेशयादव विधायक स्व सुधाकरसिंह के घोसी के दादनापुरअहिरौली स्थित आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। कहा कि सुधाकर सिंह जमीनी नेता थे।साथ ही लोगों से स्व सुधाकर सिंह की तरह उनके पुत्र सुजीत सिंह को भी सहयोग करने की अपिल किया। साथ ही उनके दोनों पुत्रों सुजीत सिंह, अजीत सिंह के साथ अन्य परिजनों से मिलकर कर हालचाल लिया। कहा कि एसआईआर हो लेकिन निष्पक्षता के साथ हो। चुनाव आयोग भाजपा की बी टीएम न बने।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि स्व सुधाकर सिंह जी एक जमीनी नेता थे। उनकी मौत से मुझे तथा पार्टी को नुकसान हुआ जिसकी भरपाई कठिन है। कहा कि हमारे स्व सुधाकरसिंह जमीन नेता थे। उनकी लोकप्रियता की ही देन आज उमड़ी भीड़ हैं। कहा कि जिस तरह से आप सभी ने स्व सुधाकरसिंह को समर्थन, सहयोग करते रहे, उसी तरह सुजीत सिंह का भी करते रहे। मेरा पूरा सहयोग करते रहे। आज मै जननेता स्व सुधाकरसिंह को उनके गांव आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। यही उनकी लोकप्रियता है।
इस अवसर पर विधायक अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधायक बसपा उमाशंकर सिंह, एमएलसी यशवंत सिंह, सांसद राजीव राय, विधायक संग्राम यादव, पूजा सरोज, विधायक राजेंद्र कुमार, भाजपा नेता सुनील गुप्ता,आकिब सिद्दीकी, राजेंद्र पाण्डेय, पूर्वचेयरमैन वसीम इकबाल, चेयरमैन मुन्नागुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। -

Mau News:सी.आर.एस द्वारा पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर खण्ड का संरक्षा निरीक्षण एवं सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल सम्पन्न
मऊ।वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है।
इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औंड़िहार (126 किमी.) दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट (14 किमी) रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया ।
इस निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) अभय कुमार गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल श्री प्रणजीव सक्सेना ने पुश ट्रॉली से नायकडीह हॉल्ट से निरीक्षण आरम्भ किया। निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए किमी 81/9 के समीप भैसही नदी पर स्थित रेलवे मेजर ब्रिज संख्या संख्या 91 का गहन निरीक्षण किया । इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने किमी 76/9 पर कट कनेक्शन का निरीक्षण किया। पुश ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा आयुक्त लरही नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 84 एवं कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण किया तथा नये ट्रैक एवं तकनीकी दस्तावेजों को परखा। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर र (14 किमी) रेल खण्ड के तकनीकी जाँच एवं संरक्षा निरीक्षण के पश्चात पनियरा हॉल्ट से दुल्लहपुर स्टेशन तक सफलतापूर्वक सी.आर.एस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया गया। -

Mau News:मऊरेलवेस्टेशन के वाणिज्यिक टीम ने बच्चे के लिए उपलब्ध कराया दूध
घोसी। मऊ।वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन में यात्री सेवाओं में सदैव तत्पर मऊ जंक्शन की वाणिज्यिक टीम ने सूचना प्राप्त होने पर बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था कर मानवीय मिशाल पेश किया।
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक टीम को कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई। जिसपर डीसीआई अखिलेश सिंह एवं सीटीआई आरपी यादव ने तुरंत गर्म दूध की व्यवस्था कर गाड़ी संख्या 14650 के B3 कोच में बर्थ नम्बर 65 पर अमृतसर से जय नगर की यात्रा कर रहे दम्पति को, बच्चे के लिये दूध उपलब्ध कराया गया | रेलवे की इस सेवा को पाकर यात्रियों ने रेल सेवा की बहुत ही सराहना करते हुए साधुवाद कहा और उनमें रेलवे के प्रति भरोसा बढ़ा | -

Mau News:एसआईआर में अच्छा कार्य को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बीएलओ को किया सम्मानित
घोसी। मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव में कार्यरत बीएलओ वकार रजा को शतप्रतिशत फीडिंग को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह एवं तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसआईआर कार्यक्रम को लेकर घोसी नगर में कार्यरत बीएलओ में से बड़ागांव मे भाग संख्या 152 में कार्यरत बीएलओ वकार रजा को 977 वोटरों का फार्म भरने एवं अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसको पूरे मनोयोग से करते हुए सभी वोटरों के नाम फीडिंग कर दिया। यह कार्य बीएलओ वकार रजा ने समय सीमा के अंदर पूरा किया। इस को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह एवं तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि यह बीएलओ वकार रजा को शतप्रतिशत फीडिंग पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करना सभी अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान है। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, आरआरके सुधाकर, स्टोनो विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे। -

Mau News:सी.आर.एस द्वारा पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर खण्ड का संरक्षा निरीक्षण एवं सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल सम्पन्न
मऊ।वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है।
इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औंड़िहार (126 किमी.) दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुल्लहपुर-पनियरा हॉल्ट (14 किमी) रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया ।
इस निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) अभय कुमार गुप्ता एवं मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल श्री प्रणजीव सक्सेना ने पुश ट्रॉली से नायकडीह हॉल्ट से निरीक्षण आरम्भ किया। निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए किमी 81/9 के समीप भैसही नदी पर स्थित रेलवे मेजर ब्रिज संख्या संख्या 91 का गहन निरीक्षण किया । इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने किमी 76/9 पर कट कनेक्शन का निरीक्षण किया। पुश ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा आयुक्त लरही नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 84 एवं कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण किया तथा नये ट्रैक एवं तकनीकी दस्तावेजों को परखा। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा पनियरा हॉल्ट- दुल्लहपुर र (14 किमी) रेल खण्ड के तकनीकी जाँच एवं संरक्षा निरीक्षण के पश्चात पनियरा हॉल्ट से दुल्लहपुर स्टेशन तक सफलतापूर्वक सी.आर.एस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया गया। -

MauNews:इतिहास हमेशा सत्य की कसौटी पर खड़ा उतरना चाहिए़: *प्रो.एस.एन.आर. रिज़वी*
घोसी।मऊ। इतिहास मात्र तथ्य नहीं बल्कि अपने समय की सच्चाई का वर्णन करता है। इसी क्रम में प्रसिद्ध इतिहासकार, अनेकों पुस्तकों के लेखक, उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस के संस्थापक सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष, इतिहास विभाग दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर प्रो.एस.एन.आर. रिज़वी के 75 हीरक वर्ष पर आयोजित “अभिनंदन समारोह एवं “इतिहासकार के कर्तव्य एवं दायित्व: एक विमर्श” विषयक “राष्ट्रीय संवाद” राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ भुजौटी में युवा इतिहासकार गोल्ड मेडलिस्ट (पत्रकारिता) एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त उनके शिष्य डॉ.रामविलास भारती द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रो. एस.एन.आर. रिज़वी द्वारा लिखित “एक इतिहासकार की आत्मकथा” पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो.ओ.पी. श्रीवास्तव, प्रो.मुकुंद शरण त्रिपाठी, प्रो.के.के.पाण्डेय, प्रो.मुहम्मद आरिफ़, प्रो.अशोक सिंह, प्रो.जियाउल्लाह, प्रो.जयप्रकाश धूमकेतु द्वारा किया गया। साथ में प्रो. रिज़वी द्वारा केक काटकर 75 हीरक जन्मोत्सव भी मनाया गया। डॉ. रामविलास भारती ने सभी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विषय प्रवेश में सूजन पीठ के निदेशक प्रो. जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि का प्रो. साहित्य और इतिहास एक दूसरे के पूरक हैं। हर समय के साहित्य का अपना एक बड़ा इतिहास होता है। जिसकी झलक साहित्यिकारों की कृतियों में झलकती है। प्रो. ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि तमाम धर्म ग्रंथो में शब्दों की अपनी अपनी तर्क व व्याख्याएं की जाती रही हैं वास्तव में आस्था और इतिहास को अलग-अलग दृष्टि से देखने की जरूरत है हर आस्था इतिहास नहीं हो सकता है।और धर्म की व्याख्याएं इतिहास का हिस्सा नहीं हो सकते बल्कि इतिहास का एक पड़ाव हो सकती है। प्रो. एस.एन.आर. रिज़वी ने कहा मैंने जीवन पर्यंत इतिहास लिखा नहीं बल्कि इतिहास बनाया जिसका जीता जागता उदाहरण एक दलित नामक युवा रामविलास भारती को हमने पी-एच.डी. करवाया जो विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग का पहला पी-एच.डी. दलित एवा बना।जिसका ज्वलंत उदाहरण मेरी जो आज की लोकार्पित पुस्तक “एक इतिहासकार की आत्मकथा” में साफ-साफ दिखाई देता है। इतिहास हमेशा सत्य की कसौटी पर खड़ा उतरना चाहिए।प्रो.रिज़वी ने कहा कि इतिहास प्रमाणिक और मूल श्रोतों पर आधारित होना चाहिए। विद्यार्थी के रूप डॉ. रामविलास भारती से सीख लेने की जरूरत हैं। जिन्होंने अपना सबकुछ समाज के लिए समर्पित कर दिया है।
प्रो. मुकंद शरण त्रिपाठी ने इतिहासकार के कर्तव्य एवं दायित्व का अपने वक्त में बोध कराया। प्रो.के.के. पाण्डेय ने कहा कि इतिहास को सच की तरह सच लिखने व तथ्यों पर आधारित लिखने का दायित्व बताया। प्रो.अशोक सिंह इतिहास पर आने वाले खतरों का एहसास कराया। प्रो.जियाउल्लाह ने कहा कि इतिहास को इतिहास की दृष्टि से देखने की जरूरत है, न कि कहानी के रूप में। अंत में डॉ. रामविलास भारती ने सभी इतिहासविदों एवं अपने गुरु प्रो.रिज़वी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक रंजन डॉ.गोपेश त्रिपाठी, डॉ.रामप्रताप यादव, राघवेंद्र, अरविंद मूर्ति, लोकतंत्र सेनानी राम अवध राव, मिशन गायक तारकेश्वर राव टंडन, सत्यम कुमार, राम भवन प्रसाद, कुंवर रानू कुमार गौतम, डॉ.पवन, डॉ. मयंक, ओम प्रकाश रंजन, नीरज, अजय कुमार, रानू गौतम, बदामी, पूजा, धीरज, अंजली, साधना, रवीना, कुसुम, अनीषा, संतोष कुमार, प्रज्ञात आदि उपस्थित रहे। -

MauNews:चर्चितसांसद ब्रजभूषण सिंह विधायक स्व सुधाकर सिंह के घर पहुंच कर उनको दी श्रद्धांजलि। व्यक्त किया शोक संवेदना।
घोसी। मऊ। गोंडा के सांसद एवं भारतीय कुस्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह अपने हेलीकॉप्टर से विधायक स्व सुधाकर सिंह के घोसी के दादनपुर अहिरौली स्थित आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही स्व सुधाकर सिंह के दोनों पुत्रों सुजीत सिंह, अजीत सिंह के साथ परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ हर तरह का सहयोग करने की बात कही।
सांसद ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि स्व सुधाकर सिंह जननेता थे। वे वंचितों, किसानों, नौजवानों, बुनकरों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। इसी के चलते विपरीत परिस्थितियों में भी घोसी, मधुबन से कई बार विधायक रहे। स्व सुधाकर सिंह जी छात्र जीवन से ही जननेता थे। कभी भी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उनका असमय निधन बहुत ही दुःखद रहा। साथ ही उनके पुत्र एवं पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह को सांत्वना देने के साथ हर तरह का सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा नेता राजेंद्र पाण्डेय, हरिश्चंद्र पांडेय, प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव, मौलाना शम्स तबरेज,आकिब सिद्दीकी, अंकित सिंह गांधी, खुर्शीद खान, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।