आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
आजमगढ़:रौनापार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त करन राजभर पुत्र रामप्रसाद राजभर ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/24 धारा 376 भादवि व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट बनाम करन राजभर पुत्र रामप्रसाद राजभर साकिन आराजी देवारा करखिया महडौर का पुरा थाना रौनापार आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गुरुवार को थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन राजभर पुत्र रामप्रसाद राजभर साकिन आराजी देवारा करखिया महडौर का पुरा थाना रौनापार आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को निबिहवा ढाला से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।