आजमगढ़:अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

आजमगढ़: बिलरियागंज थाने की पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त नन्दलाल सेठ पुत्र स्वर्गी गुलाब सेठ निवासी अलाउद्दीनपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ने अपने घर मे बुलाया और जबरदस्ती उसके मुंह मे कपड़ा ठुस कर जान मारने की धमकी देते हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2024 धारा 377/506 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। शुक्रवार को उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नन्दलाल सेठ पुत्र स्वर्गी गुलाब सेठ निवासी अलाउद्दीनपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को सियरहा अण्डर पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button