Azamgarh news:विद्यालय का ताला तोड़ एमडीएम का गेहूं चावल समेत अन्य सामान उठा ले गए चोर

गंभीरपुर /आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धरनीपुर विषया मे 7 अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के जंगले का क्षण एवं दरवाजे का ताला तोड़कर उसके अंदर रखें खाद्य सामग्री (गेहूं चावल), खेल सामग्री, विज्ञान किट,संगीत सामग्री समेत अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह विद्यालय खोलने गए प्रधानाध्यापक गानीम ने ताला टूटा देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दिए। ग्राम प्रधान जुल्म धारी यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है।



