पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने 16 हूपर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना नगर में डोर टू डोर होगा कूड़े का कलेक्शन

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की साफ-सफाई के लिए 16 हूपर टिपर गाड़ी को क्रय किया गया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अतहर अंसारी व अधिकारी अधिकारी धर्मराज सिंह ने नगर पालिका परिषद प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि क्रय किए गए हूपर टिपर से नगर के एक से लेकर 16 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा का कलेक्शन किया जाएगा।
हूपर टिपर वार्डों के मोहल्लों में पहुंचेंगे तो उसमें से गीत बजेगी “गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ जिसको सुनकर लोग अपने घरों के कूड़े-कचरे को गाड़ी में डाल देंगे। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल 16 ही हूपर टिपर को क्रय किया गया है। आगे और भी हूपर टिपर को क्रय कर नगर के सभी 28 वार्डों में इस गाड़ी को कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाया जाएगा।
ताकि नगर को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। नगर पालिका परिषद प्रांगण से सभी 16 हूपर टिपर निकलकर अपने-अपने वार्डों में पहुंचने के बाद काम करना शुरू कर दिया।
इस मौके पर डीपीएम नेहा कपूर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मिथलेश कुमार, जेई जल रवि विश्वकर्मा सभासद गुलाम हुसैन संजरी, इसरार अहमद व अशरफ अंसारी सहित काफी संख्या में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहें।



