Azamgarh news:शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांति दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,कांग्रेस जिला कार्यालय विचार गोष्ठी में देश की आजादी में कांग्रेस की प्रमुख भूमिका पर विशेष चर्चा की गयी,तथा कांग्रेसियों ने रचनात्मक भावना से देश के उत्थान के लिये संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया उनके आवाह्न पर देश के असंख्य युवा क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिये संघर्ष किया और तमाम आंदोलनकारी शहीद हुये और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया,कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह के माता जी के निधन पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा के शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। विचार गोष्ठी को ओंकार पाण्डेय, अंसार अहमद, श्याम देव यादव, शीला भारती आदि ने संवोधित किया।इस मौके पर जगदंबिका चतुर्वेदी, कन्हैया कुमार राव, कैप्टन अशोक वर्मा, अंजली पाण्डेय, अशोक सिंह, शशिकान्त पाण्डेय, नगीना प्रसाद मौर्य, गीता गोंड, शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।