हनुमान जी के मंदिर से 12 kg पीतल का घंटा और शंकर जी के मंदिर से पीतल का कलश चोरी

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

गाजीपुर। नंदगंज (इशोपुर) रेलवे स्टेशन के पास काली माता मन्दिर परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर से रात्रि में 12kg पीतल का घंटा चोरों ने चोरी कर लिया। जब आज सुबह मंदिर के पुजारी व गांव के लोग मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब मिला। इसी तरह परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर से विगत 15दिन पूर्व पीतल का कलश चोरों ने चोरी कर लिया था। जिससे क्षेत्र की जनता में निराशा के साथ ही आक्रोश व्याप्त है। नंदगंज थाने में काली मंदिर के सदस्य पंकज कुमार जायसवाल ,राजा सिंह यादव,भुल्लन जायसवाल व चंद्रदेव यादव ने प्रार्थना पत्र दे कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button