जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस 

तहसील ज्ञानपुर में कमिश्नर तो तहसील भदोही में डीएम द्वारा सुनी गई फरियादियों की समस्याएं 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील ज्ञानपुर में मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी, अपर आयुक्त प्रशासन विश्राम कुमार, एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह, एसडीएम अरूण गिरि, तहसील भदोही में डीएम विशाल सिंह, सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक,

एसडीएम भानसिंह, सीओ प्रभात राय, तहसील औराई में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम बरखा सिंह एवं व अन्य अधिकारियो द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। जिसमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस दौरान डीएम के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित तहसील भदोही में कुल 45 फरियादियों के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों का ससमय व प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। वहीं तहसील ज्ञानपुर में मंडलायुक्त के समक्ष कुल प्राप्त 41 में से 5 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित करते हुए शेष 39 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिए गए। तहसील औराई में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत 53 में से 7 का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कमिश्नर ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन संबंधित मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है। संपूर्ण समाधान दिवस एक ऐसा सुअवसर होता है। जहा पर एक ही दिन, एक ही निश्चित समय पर सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित होते है। अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील भदोही में डीएम तालाब, चकरोड आदि पर अतिक्रमण को लेकर काफी सख्त दिखें। उन्होंने कानून गो को ऐसे अतिक्रमण की सूची बनाकर देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button