स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मित्र से पूछताछ करेगी पुलिस, 24 घंटे की मिली रिमांड

Police to question female friend of scrap mafia Ravi Kana, 24 hours remand

सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मित्र काजल को एक बार फिर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने जा रही है। जिला न्यायालय ने 24 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है।

 

 

 

 

ग्रेटर नोएडा, 9 मई । सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मित्र काजल को एक बार फिर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने जा रही है। जिला न्यायालय ने 24 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है।

 

 

 

 

पुलिस को शुक्रवार दिन के 12 बजे से शनिवार दिन के 12 बजे तक का समय मिला है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद काजल झा को पुलिस अपने सेफ हाउस में लेकर जाएगी। इससे पहले भी काजल झा से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उस पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे।

 

 

 

 

दरअसल, स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड बीते सोमवार को खत्म हो गई है। कोर्ट ने रवि काना की 5 दिन और काजल झा की एक दिन की रिमांड पुलिस को दी थी, जो 1 मई से शुरू होकर 6 मई को खत्म हुई थी। इस दौरान रवि काना से पुलिस ने कई सवाल पूछे थे। उसके पॉलिटिकल कनेक्शन समेत अन्य संबंधों को खंगाला गया था। पुलिस रवि काना को देहरादून तक भी लेकर गई थी।

 

 

 

 

 

पुलिस को रवि काना की दिल्ली में कोठी समेत अन्य संपत्तियों का पता चला है। इस दौरान काजल झा के जेपी ग्रीन आवास पर मिले प्रॉपर्टी के अहम कागजातों को भी पुलिस अहम सबूत मान रही है। रिमांड के दौरान जब पुलिस रवि काना को देहरादून में उसके आवास ले गई थी तो वहां पर 10 लाख कैश और 9 ट्रकों की जानकारी मिली थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को थाईलैंड से प्रत्यर्पण के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। रवि काना के गिरोह के कई सदस्य और उसकी पत्नी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन, रवि काना और उसकी महिला मित्र लगातार फरार चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button