राष्ट्रीय स्वराज्य दल मे नियुक्तियो का सिलसिला जारी – विरेंद्र रामलाल शर्मा

The process of appointments continues in Rashtriya Swarajya Dal - Virendra Ramlal Sharma

विनोद जैमिनी राष्ट्रीय सचिव आशिष भट्ट राष्ट्रीय प्रवक्ता व कुमारी सोनिया भट्ट उत्तरप्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त,

MumbaiNews:रिपोर्ट:अजय उपाध्याय
राष्ट्रीय स्वराज दल मे नियुक्तियो का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम मे विनोद जैमिनी को राष्ट्रीय सचिव आशिष भट्ट को राष्ट्रीय प्रवक्ता साथ ही कुमारी सोनिया भट्ट को राष्ट्रीय स्वराज्य दल मे महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ती के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विरेंद्र रामलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वराज्य दल समूचे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। अलग अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग प्रतिदिन दल को मजबूती देनें के लिये साथ जुड़ते जा रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि अन्य प्रांतों में भी जल्द गठन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कुमारी सोनिया भट्ट को महिला प्रकोष्ठ की कमान सौंपते हुए शर्मा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी देश के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा एक स्वच्छ समाज में महिलाओं सर्वोच्च स्थान होता है। जहां महिलाओं का समावेश होता है वह समाज सशक्त और मजबूत होता है। इसलिये उन्होंने विनोद जैमिनी आशिष भट्ट व सोनिया भट्ट को बधाई देते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।
शर्मा ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय स्वराज्य दल का पूरे भारत में गठन हो जाने के बाद एक बड़ा कार्यकर्ता अधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा दल के जिम्मेदार लोगों द्वारा तैयार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button