बिजली चेकिंग में एक लाख 70 हजार रुपए की वसूली
चेकिंग के दौरान दी गई बकाएदार उपभोक्ताओं को चेतावनी कि समय से करें बिलों का भुगतान नहीं काट दी जाएगी लाइट

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एक लाख 70 हजार रूपया बकाया बिजली बिलों की वसूली की गई।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने नगर के बाजार सलावत खां, काशीपुर सहित अन्य मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत विभाग के इस चेकिंग अभियान के चलते उन मोहल्लों में हड़कंप मचा रहा। टीम द्वारा घर घर जाकर चेकिंग की गई। जिसमें एक लाख 70 हजार रुपया बिजली बिलों के बकाया के रूप में वसूली हुई। जेई ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह अपने बिजली बिलों का भुगतान समय से करें। समय से भुगतान न करने के कारण विद्युत बिल अधिक हो जाता है। ऐसे में विभाग द्वारा बिलों का भुगतान कराएं जाने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि भुगतान न करने की स्थिति में उपभोक्ताओं का लाइट काट दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से बचने के लिए समय से अपने बिजली के बिलों का भुगतान करें। अन्यथा चेकिंग के दौरान बकाया बिल पाए जाने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इस मौके पर विभाग के मनोज सिंह, अजय कुमार, अफरोज आलम, धीरज कनौजिया, प्रवीण सिंह व ननकू आदि कर्मचारी शामिल रहें।



