Mumbai :कूर्मि, कुणबी,मराठा,पटेल सम्मेलन संभाजी नगर(औरंगाबाद) में संपन्न

कूर्मि, कुणबी,मराठा,पटेल सम्मेलन संभाजी नगर(औरंगाबाद) में संपन्न

 

रिपोर्टर रोशन लाल

मुंबई:-अखिल भारतीय
क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम देवगिरी कॉलेज.छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन संजय पाटील की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रमुख अतिथी के रूप में *जीजा माता के वंशज श्री शिवाजी राजे जाधव (सिंदखेड राजा) अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीयअध्यक्ष वी.एस.निरंजन,
पुर्व अध्यक्ष एल.पी.पटेल,महासचिव डॉ.उमेश कुमार पटेल,रामखेलावन पटेल (पुर्व मंत्री म.प्र.),महिला अध्यक्ष श्रीमती लता चंद्राकर,युवा अध्यक्ष धीरज पाटीदार,
धनंजय वर्मा,डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल,शाहीर उत्तम गायकर,अप्पा साहेब कड,नरेश चंद्र कथोले,आर.एन.राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महासचिव जयेश शेलारपाटील एवम प्रमोद ठोंबे पाटील संचालन किया.जिला समन्वयक विजय काकडे पाटिल ने व्यवस्था की।
महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष संजय पाटील द्वारा कूर्मि,कुणबी,मराठा,पटेल,पाटीदार बंधुओ का शाल पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रमुख अतिथी शिवाजी राजे जाधव (राजा सिंदखेड) ने अ.भारतीय स्तर पर कूर्मि,कुणबी,मराठा,पटेल,पाटीदार बंधुओ को एकजुट करने के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि सभी राज्यों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बताना चाहिए कि हम सब एक हैं।और देश में महाशक्ति बन कर उभर सकते हैं।
इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे समाज सेवकों,संस्थाओं क्रमश: कुणबी सेवा संस्था पनवेल,तुकाराम पाष्टे,किशन बोन्द्रे;भानुदास भोईर,सीमा बोके,मराठा कर्मचारी अधिकारी कल्याण प्रतिष्ठान,
नारायण पोवार,सरदार विजय काकडे,डॉ.शोभा
गायकवाड, अशोक तेजपुर,मनोज कदम,आकाश चंद्र गोर ठाकुर,रखमाजी जाधव,सदाशिव राव जाधव,गोविंद पाटील,चंद्रिका प्रसाद चौधरी (लखनऊ),डॉ.राममूर्ति वर्मा,
गाला सुब्रमण्यम (अध्यक्ष आंध्र प्रदेश महासभा),
कार्थिकेयन दुराई राज (महासचिव तामिलनाडू महासभा)
का सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह देकर प्रमुख अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button