न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न 

विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया उनका उत्साहवर्धन 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। न्याय पंचायत लखनो के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पूरे जोश खरोश के साथ हुआ।जिसका शुभारंभ राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अखिलेश कुमार, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान खेल प्रतियोगिता के प्रथम इवेंट प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर एवं प्राथमिक विद्यालय जोरई द्वितीय के बच्चों के बीच संपन्न हुआ। जिसमें जोरई द्वितीय विजेता रहा। इसके पूर्व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान जोरई रमेश चंद्र यादव ददा ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कबड्डी, दौड़, डिस्कस थ्रो, गोला थ्रो, लंबी कूद, खो खो, अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्राथमिक विद्यालय जोरई द्वितीय विजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय केशवपुर सरपतहा विजेता एवं बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिल्की विजेता रहा। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में कामिनी शुक्ला प्रथम एवं रिया यादव जोरई द्वितीय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पूनम राय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर प्रथम एवं निधि शुक्ला उच्च प्राथमिक विद्यालय केशवपुर सरपतहां द्वितीय स्थान प्राप्त की। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रथम एवं आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर द्वितीय स्थान पर रहा। गोला फेक में बालिका वर्ग में निधि शुक्ला केशवपुर सरपतहां प्रथम, चक्का फेंक में पूनम रायपुर प्रथम एवं निधि शुक्ला केशवपुर सरपतहां द्वितीय स्थान प्राप्त की, लंबी कूद प्रतियोगिता में उजाला शुक्ला केशवपुर सरपतहां प्रथम, निधि शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे। पूनम राय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर निधि शुक्ला उच्च प्राथमिक विद्यालय केशवपुर सरपतहा चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। इसी प्रकार बालकों में ओमप्रकाश उच्च प्राथमिक विद्यालय मिल्की एवं अमिताभ प्राथमिक विद्यालय जोरई द्वितीय चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल प्रदान किया गया।निर्णायक मंडल में राम सिंह कम्पोजिट विद्यालय मिल्की सुरेंद्र प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय भुड़की, जितेंद्र तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय घोरहा ने विशेष योगदान दिया।

इस मौके पर राज कपूर, बनवारी लाल, संतोष कुमार, गोपेश मिश्र अजय सिंह रूक्मिणी कांत पांडेय, पार्थव्रत त्रिपाठी, शगूफा शीरिन, सुजीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, गुलाब धर यादव, अर्चना कीर्ति, गीता देवी, दिव्या गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button