गाज़ीपुर:डीएम व जिला सूचना अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। जिले के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी/ अधिकारियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं कलेक्ट्रेट सभागार राइफल क्लब में उपस्थित होकर देते हुए नए वर्ष पर अपने कार्यों के दायित्व को निर्वहन करने एवं सत्य निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी एवं सभी ने नए वर्ष पर आगाज करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी एम सुखमय जीवन की कामना की।