भदोही में धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़े रंग और गुलाल

सड़कों से लेकर गलियों तक पर दिखी होली की उमंग

 

भदोही। रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को नगर सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आएं। हर तरफ होली की धूम रही। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में दिखें।

होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नगर में

होली की उमंग गुरुवार से ही दिखने लगा था। गुरुवार की देर शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। शुक्रवार को सुबह होते- होते सभी लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो गुरुवार को शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार की सुबह

बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 9 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर साढ़े एक बजे तक जारी रहा। इसके साथ ही योगी जी आएंगे के गाने भी होली गीतों के साथ खूब बजे। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी। जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। कोई भी उनकी निगाहों से बचकर नहीं निकल पा रहा था। सभी को वह रंगों से सराबोर कर दे रहे थे। दोपहर में टोली बनाकर लोग एक-दूसरे के घरों में मिलने के लिए पहुंचे। सभी गिले और शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। जहां पर सभी ने गुझिया का जमकर लुत्फ उठाया। नगर के मर्यादपट्टी स्थित हरिमंदिर से होली बारात निकाली गई। होली और रमजान का दूसरा जुमा एक साथ पड़ने के कारण भारी मात्रा में पुलिस के जवानों की तैनाती रही। मस्जिदों के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। दोपहर एक बजे तक रंग खेला गया। वहीं उसके बाद नगर के सभी मस्जिदों में दोपहर 2 बजे जुमा की नमाज अदा की गई।

Related Articles

Back to top button