झौवा गांव में एक मुकदमे का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
त्वरित व शुचितापूर्ण निस्तारण के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। न्यायालय आपके द्वार अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह ने शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके। गुरुवार को उन्होंने तहसील औराई के झौंवा में दीनानाथ बनाम सरकार मुकदमें का राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुनवाई की।
इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के अनुरोध पर शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिससे कि विवादित प्रकरण के संबंध में राजस्व टीम व पक्षकार, ग्राम प्रधान व अन्य की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर सम्यक सुनवाई व विचारोंपरांत त्वरित निस्तारण किया जा सके। डीएम ने सभी एसडीएम,
तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर तहसीलदार औराई सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहें।



