आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश के समस्त तहसीलों में प्रथम रैंक के साथ चमका तहसील ज्ञानपुर
आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में पूरे प्रदेश में तहसील ज्ञानपुर प्रथम स्थान पर जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में प्रदेश के आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट की माह सितंबर में तहसील ज्ञानपुर प्रथम रैंक पर

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl जनपद भदोही के तहसील ज्ञानपुर द्वारा विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो में आईजी आरएस शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट के सभी 09 श्रेणियो के समग्र रिपोर्ट में माह सितंबर 2024 की रैंकिंग के संदर्भ में उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण गिरि द्वारा बताया गया कि पूरे प्रदेश के तहसीलों में तहसील ज्ञानपुर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है। जनसंवाद के माध्यम से शिकायतकर्ताओ को सुन कर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी विशाल सिंह व कुंवर वीरेंद मौर्य, अपर ज़िलाधिकारी(वि0/रा0), नोडल अधिकारी जनसुनवाई ने शासन की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के आई जी आर एस के प्रभावी निस्तारण में ज्ञानपुर उपजिलाधिकारी अरूणगिरि, तहसीलदार अजय सिंह को प्रशस्ति पत्र व सम्मानित करते हुए नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व कर्मियों को बधाई दिया है जिनके सतत तत्परता और लगन के साथ कर्तव्य निर्वहन के कारण प्रदेश के सभी तहसीलों में भदोही जनपद की तहसील ज्ञानपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।



