मजदूरों के मसीहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.जार्ज फर्नांडिस की मनाई गई पुण्यतिथि
हिमकिप के नेताओं व मजदूरों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। हिंद मजदूर किसान पंचायत (हिमकिप) के द्वारा बुधवार को प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि नगर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित शाहबाज अहमद के आवास पर कैंप कार्यालय में मनाई गई। जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर हिमकिप के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.हसनैन अंसारी ने स्व.जार्ज फर्नांडिस के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.जार्ज फर्नांडिस समाजवादी विचारधारा के एक प्रखर नेता थे। इसके अलावा वें देश में मजदूरों के सबसे बड़े हमदर्द व मजदूरों के मसीहा थे। जीवनपर्यंत स्व.जार्ज फर्नांडिस गरीबों व श्रमिकों की मुखर आवाज बनें रहें। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य रहें। जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने श्रमिकों व गरीबों के लिए जो काम किया। उसे कभी भी भुलाया नही जा सकता है। श्री अंसारी ने कहा कि 1974 में जार्ज फर्नांडिस रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष रहते हुए एक बड़ा आंदोलन किया था। उनके इस आंदोलन के चलते पूरी मुंबई थम सी गई थी। उन्होंने कहा कि आज वें हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर हाजी मो.शोएब अंसारी, शाहबाज अहमद, रेहान नवाज, कैफी अंसारी, अयाज अहमद, अजहर अंसारी, मजहर अंसारी, अल्लाफ अहमद, जैनुल आब्दीन, हमजा अंसारी, मोनू अंसारी, यूसुफ अहमद, इसरार अहमद, गुड्डू, सलीम अंसारी व जावेद अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।