Azamgarh news:अमृत सरोवर के निर्माण से पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन – जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के खरसनकला दीदारगंज में शासन के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य पल्थी संतोष कुमार यादव के द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। अमृत सरोवर का शुभारंभ वीएस पांडेय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आजमगढ़ व अभियंता तथा अवर अभियंता जिला पंचायत के द्वारा अमृतसरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर कराया गया था । अमृत सरोवर के तालाब के किनारे बंधा सहित सीढ़ी निर्माण कार्य तेजी से चालू है जिला पंचायत सदस्य संतोष ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा पशु पक्षियों के लिए पानी के साथ ही लोगों को आकर्षित करने के लिए सुंदरीकरण कराया जाएगा। सरोवर पर रैंप, सीढ़ी, विद्युत प्रकाश, हरियाली के लिए पेड़ पौधों सहित बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी।



